इबादत चैरिटीज गोरखपुर द्वारा
CEDET Institute, Gorakhpur में 26 छात्राओं को Aug-2019 से Oct-2019 तक
3 माह का कंप्यूटर कोर्स
फ्री में कराया गया। सभी छात्राओं को कामयाबी के साथ कोर्स पूरा करने का सर्टिफिकेट दिया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ श्रीमती परवीन अब्बासी ने छात्राओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि लड़कियों को आज के इस ज़माने में भी अपनी पढ़ाई के लिए बहुत कठिनाइयां होती है, जिनका सामना लड़कियों को ही करना है। आगे बढ़ने के लिए अपना रास्ता लड़कियों को ही बनाना है, जैसे एक कुशल ड्राइवर ट्रैफिक में अपनी गाड़ी दूसरी गाड़ियों से टकराये बिना निकाल लेता है। मुख्य अतिथि ने लड़कियों को उनके भविष्य की शुभकामनाओं के साथ अपने हाथों से प्रमाण पत्र दिए। इस अवसर पर
समाजसेवी श्री हयातुल्ला चौधरी, एम एस आई इंटर कॉलेज के वरिष्ठ शिक्षक श्री तारिक अब्बासी, CEDET के अध्यापक गण श्री ऐश्वर्य मिश्र, श्री शारिक़ क़दर, श्री कैलाश मद्धेशिया, सुश्री शिप्रा श्रीवास्तवा उपस्थित रहे। CEDET इंस्टीट्यट के
डायरेक्टर श्री ताहिर अहमद ख़ाँ ने सभी के प्रति आभार प्रकट किया, और कहा कि यह कोर्स रोज़गार की जरूरत को ध्यान में रखकर कराया गया है ताकि छात्राएं स्वालंबन के साथ खुद की उपस्तिथि समाज में दर्ज कराएं और उन्होंने कहा कि भविष्य में छात्र हितों को ध्यान में रखकर ऐसे और भी कोर्सेज चलाए जाएंगे।
https://www.facebook.com/cedet.it
CEDET : Institution for Computer Training & Competitive Exam Guidance
1st Floor Raja Furniture
Opposite to Aggrawal Ortho Hospital,
Buxipur Road,
Gorakhpur, UP
7355418646 cedet.edu@gmail.com
8299236383 cedet.pm@gmail.com
9307801182
No comments:
Post a Comment